आज के कार्यक्रम
मासिक बैठक : एचपीएसईबी पेंशनर कल्याण संघ नाहन इकाई की मासिक बैठक सुबह 10:00 बजे न्यू शाही मिष्ठान भंडार पक्का टैंक में होगी।
किसान गोष्ठी : कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं सिरमौर में सुबह 10:30 बजे किसान गोष्ठी का होगा आयोजन।
बैठक : हिमाचल प्रदेश सेवानिवृत्त अध्यापक संघ पांवटा इकाई की बैठक 10:30 बजे से कन्या स्कूल पांवटा में होगी।
काम की बात:
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद निगम लिमिटेड के उपमंडल कालाअंब में 132/33/11 केवी सब-स्टेशन कालाअंब (जोहड़ों) में आवश्यक रखरखाव एवं सुधार कार्य किए जाएंगे। इसके चलते रविवार 12 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में कालाअंब, त्रिलोकपुर, रामपुर जट्टान, नागल सकेती, खाराखारी, मोगीनंद, मैनथापल, खैरी, जोहड़ों, ढाकावाला, भंडारीवाला, पालियों, कौलावालांभूड़, जंगलाभुड़, गुमटी, कोटला, मीरपुर और बर्मापापड़ी सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं।