फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: दिल्ली महापड़ाव में भाग लेंगे सैकड़ों आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
23 अक्तूबर को आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन होगा : आशीष कुमार
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन (सीटू) प्रोजेक्ट कमेटी पांवटा साहिब इकाई की बैठक आयोजित
मानदेय वृद्धि लागू न होने पर आंगनबाड़ी कर्मियों में रोष, 23 को प्रदेशभर में प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बजट में घोषित एक हजार रुपये मासिक मानदेय वृद्धि लागू न होने से आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन संबंधित सीटू में रोष है। यूनियन की पांवटा साहिब प्रोजेक्ट कमेटी ने 23 अक्तूबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। वहीं, दिसंबर में दिल्ली में होने वाले महापड़ाव में भी क्षेत्र से सैकड़ों कर्मियों के शामिल होने की बात कही गई।
यूनियन की बैठक की अध्यक्षता प्रोजेक्ट कमेटी अध्यक्ष इंदु तोमर ने की। सीटू के जिला महासचिव आशीष कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बजट में आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स के मानदेय में एक हजार रुपये प्रतिमाह बढ़ोतरी की घोषणा की थी, लेकिन करीब छह माह बीतने के बाद भी इसे लागू नहीं किया गया है। उन्होंने सरकार से बढ़ा हुआ मानदेय एरियर सहित जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

आशीष कुमार ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मी बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने में अहम भूमिका निभाती हैं। इसके बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारी का दर्जा, सम्मानजनक मानदेय और पर्याप्त सामाजिक सुरक्षा नहीं मिल रही है। उन्होंने सरकार से सभी लंबित मांगों पर निर्णय लेने का आग्रह किया।
बैठक में तय किया गया कि 23 अक्तूबर को मानदेय वृद्धि लागू करने और एरियर सहित भुगतान की मांग को लेकर प्रदेशभर में प्रदर्शन किए जाएंगे। इसके अलावा सीटू के राष्ट्रीय आह्वान पर एक और दो दिसंबर को दिल्ली में होने वाले महापड़ाव में पांवटा साहिब क्षेत्र से सैकड़ों आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स भाग लेंगी। महापड़ाव में नियमितीकरण, पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं की मांग भी उठाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट कमेटी अध्यक्ष इंदु तोमर और महासचिव देव कुमारी ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में निर्मला, लीला, रीना, माया, अंजू और सुनीता सहित अन्य कर्मी मौजूद रहीं।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें