आज के कार्यक्रम
मेला : महामाया बाला सुंंदरी मंदिर त्रिलोकपुुर में शारदीय नवरात्र मेले के दौरान सुबह 6:00 बजे लगेंगी दुकानें और 4:00 बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट।
रक्तदान शिविर : रेणुका के पूर्व विधायक डॉ. प्रेम की स्मृति में ददाहू में सुबह 10:00 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन।
चिकित्सा शिविर। माता पद्मावती कालेज नाहन में रोटरी क्लब व आयुष विभाग के सहयोग से प्रात: 11:00 बजे से चिकित्सा शिविर आयोजित होगा।
काम की बात-
आरटीओ कार्यालय सिरमौर की ओर से 23 सितंबर को सुबह 10:00 से नाहन में वाहनों की पासिंग की जाएगी।