फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा साहिब में ट्रक से 2.034 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने भूपपुर बैरियर के पास एक ट्रक से 2.034 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक में नशीले पदार्थ की तस्करी हो रही है तथा उत्तराखंड की तरफ से पांवटा साहिब की तरफ लाई जा रही है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने भूपपुर बैरियर के पास नाका लगाकर ट्रक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक चालक शराफत अली, निवासी गांव टोकियों, तहसील पांवटा साहिब के कब्जे से 2.034 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस टीम ने एक व्यक्ति के पास से चूरापोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें