खेलकूद स्पर्धा में छोगटाली स्कूल का रहा बेहतर प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़। राजगढ़ खंड की अंडर-14 खेलकूद स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोगटाली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जुड्डो में प्रथम और कबड्डी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा जुड्डो में दीक्षित लोथान, लक्ष्य, काव्य ठाकुर, आदित्य और पंकज ने स्वर्ण पदक और रितेश ने रजत पदक हासिल किया। शौर्य ठाकुर ने बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
इन छात्रों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर, पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर, एसएमसी अध्यक्ष मनोज ठाकुर, वरिष्ठ प्रवक्ता भूपेंद्र चौहान, रामानंद सागर, सुरेश ठाकुर, अलका भलेइक, राम लाल ठाकुर, प्रोमिला कुमारी, प्राची पंवार, मुख्याध्यापिका मीरा वर्मा, राजेंद्र चौहान, कौशल्या व सुभाष चंद आदि ने खेल प्रशिक्षक रामलाल सूर्या को हार्दिक बधाई दी।
-संवाद