फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: छोगटाली स्कूल ने हासिल की जूडो की ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
छोगटाली स्कूल ने हासिल की जूडो की ट्रॉफी
विज्ञापन

जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में चमकाया नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोगटाली ने जूडो मुकाबले में प्रथम स्थान हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। यह विद्यालय जूडो, बॉक्सिंग और कुश्ती आदि खेलों में कई वर्षों से खंड व जिला स्तर पर अपनी धाक जमाए हुए हैं।

इस वर्ष जूडो में इस विद्यालय के चार विद्यार्थियों सृष्टि, सिमरन, कृष और रमन को स्वर्ण, निकिता अंकिता व वर्तिका को रजत और मानवीय को कांस्य पदक मिला। वहीं बॉक्सिंग में अंकित, आंशिक व देवांश को स्वर्ण, काव्य और रमन ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर, एसएमसी अध्यक्ष देशराज ठाकुर आदि ने इस उपलब्धि के लिए सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं और विद्यालय के शारीरिक शिक्षक को बधाई व शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें