फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शहर के आंगनबाड़ी केंद्रों में जांची बच्चों की लंबाई और वजन

विज्ञापन
नाहन में आंगनबाड़ी केंद्र मिया के मंदिर में बच्चे का वजन नापती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बबली शर्मा।
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

शहर के आंगनबाड़ी केंद्रों में जांची बच्चों की लंबाई और वजन
पोषण अभियान के तहत 0 से 5 साल के बच्चों की हुई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शहर के आंगनबाड़ी केंद्रों में 0 से पांच साल तक के बच्चों की लंबाई और भार का माप लिया गया। पोषण अभियान के तहत शहर के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं ने बच्चों के वजन और लंबाई की जांच की।
आंगनबाड़ी केंद्र हाथी की कब्र में कार्यकर्ता पूनम चौहान ने सहायिका के सहयोग से 0 से पांच साल तक के बच्चों की लंबाई मापी और उनका वजन नोट किया। यहां करीब एक दर्जन बच्चों की जांच की गई। आंगनबाड़ी केंद्र मियां मंदिर में कार्यकर्ता बबली शर्मा व सहायिका शमशाद बेगम ने करीब 15 बच्चों की लंबाई व वजन मापा। इस दौरान आशा कार्यकर्ता सबीना भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केेंद्र छोटा चौंक में कार्यकर्ता मीरा जोशी और सहायिका सुलताना ने बच्चों की जांच की। इस केंद्र में एक दर्जन के करीब बच्चों की लंबाई और वजन का माप लिया गया। सभी बच्चे सामान्य श्रेणी के पाए गए। जबकि आंगनबाड़ी केंद्र रानीताल में शशिबाला, ढाबो-1 आंगनबाड़ी केेंद्र में वृंदा, रामकुंडी आंगनबाड़ी केंद्र में आशा, ढाबो-2 आंगनबाड़ी केंद्र में अनामिका, चार्जन मोहल्ला आंगनबाड़ी केंद्र में सुमन ने बच्चों के वजन और लंबाई की जांच की।
विज्ञापन

इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र कच्चा टैंक, मियां मंदिर, प्रताप भवन, तेलीया मोहल्ला, गोबिंदगढ़ सहित दूसरे आंगनबाड़ी केंद्रों में भी बच्चों का स्वास्थ्य जांचा गया। सभी केंद्रों पर बच्चे सामान्य स्थिति में पाए गए।
संवाद

नाहन में आंगनबाड़ी केंद्र मिया के मंदिर में बच्चे का वजन नापती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बबली शर्मा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें