फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: छछरौली ने गोजर को हराकर जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
सतौन में आयो​जित वालीबॉल प्रतियोगिता के दौरान मुख्यति​थि के साथ आयोजक एवं अन्य। संवाद
विज्ञापन
सतौन में प्रदेश व पड़ोसी राज्यों से आई टीमों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। ग्राम सेवा संगठन ने सतौन में खेलेगा युवा तो नशे से बचेगा युवा थीम को लेकर एक दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें प्रदेश समेत पड़ोसी राज्यों की 12 टीमों ने हिस्सा लिया। छछरौली ने प्रतियोगिता जीती।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला छछरौली और गोजर के बीच खेला गया। छछरौली ने गोजर को 2-0 से मात देकर खिताबी मुकाबला जीता। विजेता टीम को 21 हजार रुपये और उप विजेता टीम को 11 हजार की राशि दी गई। समापन समारोह में फ्रेंडस क्लब के अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि व्यवसायी दीपक चौहान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्यातिथि विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर संगठन के अमित शर्मा, वीरेंद्र पंवार, प्रवीण, अजय शर्मा, रामचंद्र कपूर, जितेंद्र चौहान, प्रेम सिंह, कुलदीप शर्मा, मदन चौहान, राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें