फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: महिलाओं ने निर्जला उपवास रखकर सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित किया

विज्ञापन
कालाअंब में मारकंडा नदी तट पर आयोजित छठ पूजा में उमड़ी भीड़। संवाद
विज्ञापन
मारकंडा नदी तट पर छठी मैया के जयकारों से भक्तिमय हुआ वातावरण
विज्ञापन

मंगलवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रत पूर्ण करेंगी महिलाएं

संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में छठ पर्व सोमवार को श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। व्रतधारी महिलाओं ने दिनभर निर्जला उपवास रखकर संध्या के समय विधि-विधान से सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान मारकंडा नदी के तट पर छठी मैया के जयकारे गूंजते रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

शाम के समय महिलाओं ने नदी तट पर सूप में फल, ठेकुआ, केला, नारियल और दीपक सजाकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। महिलाओं के साथ परिवार के सदस्य भी पूजा में शामिल हुए। श्रद्धालु परिवारों ने सूर्य देव से सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की। छठ पूजा के लिए मारकंडा नदी के घाटों को साफ-सुथरा कर सजाया गया था। कालाअंब पंचायत और स्थानीय सामाजिक संगठनों ने श्रद्धालुओं के लिए प्रकाश व्यवस्था, पानी और सुरक्षा के प्रबंध किए। पुलिस टीम भी मौके पर मुस्तैद रही।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रतधारी महिलाएं अपना व्रत पूर्ण करेंगी। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ पर्व का समापन होगा। आरती, पलक, आस्था, नेहा यादव, पूजा, राधा और सपना ने बताया कि छठ पूजा न केवल आस्था का पर्व है बल्कि यह प्रकृति, जल और सूर्य के प्रति आभार का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि कालाअंब में हर साल यह पर्व और भव्य रूप में मनाया जा रहा है, जिससे लोगों में सामूहिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा का भाव मजबूत हो रहा है।
विज्ञापन


-

.......बाक्स............

प्रवासियों ने गिरि नदी में की पूजा-अर्चना

ददाहू। ददाहू में प्रवासी बिहार की महिलाओं और पुरुषों ने सोमवार को छठ पूजा के अवसर गिरि नदी में पूजा-अर्चना की। उल्लेखनीय है कि बिहार निवासी बुजुर्ग कैलाश नाथ का एक परिवार वर्षों से ददाहू में रह रहा है, जो मेहनत मजदूरी करके अपना गुजर बसर करता है। सोमवार को परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ मिलकर श्रद्धाभाव, जोश व उत्साह के साथ अपने घर से लेकर गिरि नदी तक दंडवत करते हुए छठ पूजा की सामग्री को गिरि नदी तक पहुंचाया। ददाहू में गिरि नदी किनारे पहली बार हुई छठ पूजा से क्षेत्र के लोग काफी प्रभावित हुए। स्थानीय लोगों ने कैलाश नाथ के परिवार को छठ पूजा की बधाई दी।

-संवाद

कालाअंब में मारकंडा नदी तट पर आयोजित छठ पूजा में उमड़ी भीड़। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें