फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: होमगार्ड भर्ती शेड्यूल में बदलाव, अब 16 से शुरू होगी प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
16 से 23 जून तक भर्ती के लिए बुलाए गए अभ्यर्थियों की समयसारिणी में नहीं हुआ कोई बदलाव
विज्ञापन

14 व 15 जून को बुलाए अभ्यर्थियों की अब 24 व 25 जून को होगी भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन के चौगान और चंबा मैदान में होने वाली गृहरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के शेड्यूल में कुछ बदलाव किया गया है। गृहरक्षा चतुर्थ वाहिनी के कमांडेंट टीआर शर्मा ने बताया कि पहले यह भर्ती प्रक्रिया 14 से 23 जून तक होनी थी, लेकिन कुछ प्रशासनिक और अनिवार्य कारणों के चलते अब यह 16 से 25 जून तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों की भर्ती पहले 14 जून को होनी थी, वे अब 24 जून को उपस्थित होंगे। इसी प्रकार जिन अभ्यर्थियों की भर्ती पहले 15 जून को होनी थी, वे अब 25 जून को उपस्थित होंगे। 16 से 23 जून, तक भर्ती के लिए बुलाए गए अभ्यर्थियों की समयसारिणी, शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) परीक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए अभ्यर्थी आदेशक गृहरक्षा चतुर्थ वाहिनी नाहन के कार्यालय दूरभाष संख्या 01702-222339 पर सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें