फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: दीपन गर्ग बने कालाअंब चैंबर ऑफ कॉमर्स के नये अध्यक्ष

विज्ञापन
कालाअंब में नवनियुक्त चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/कालाअंब(सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को दीपन गर्ग की अध्यक्षता में हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा चैंबर ऑफ कॉमर्स की नई कार्यकारिणी का गठन करना था। इस दौरान सदस्यों ने सर्वसम्मति से दीपन गर्ग को चैंबर ऑफ कॉमर्स का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।

बता दें कि यह पद चैंबर के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय उमेश गर्ग के आकस्मिक निधन के बाद से रिक्त चल रहा था। उनकी गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने और औद्योगिक समस्याओं के समाधान के लिए सदस्यों ने दीपन गर्ग पर भरोसा जताया है। पदभार संभालते ही नवनियुक्त अध्यक्ष ने अपनी नई टीम (कार्यकारिणी) की घोषणा भी कर दी है।
विज्ञापन


नई कार्यकारिणी में सुरेंद्र जैन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। वहीं, रूपेंद्र ठाकुर को महासचिव (संगठन) और अभिनव कंसल को कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनु अग्रवाल, अरविंद गुप्ता और संदीप गर्ग को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


औद्योगिक कामकाज को गति देने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों के लिए पैनल प्रमुख भी तय किए गए हैं। पवन को पॉवर पैनल प्रमुख, सुभाष तोमर और सुमित को इंफ्रास्ट्रक्चर प्रमुख बनाया गया। जबकि कर्नल शैलेश पाठक व गौरव सोंधी को इंडस्ट्री एवं पॉलिसी पैनल प्रमुख और अखिल माहेश्वरी व संजय सिंगला को फार्मा व सीईटीपी पैनल प्रमुख नियुक्त किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष दीपन गर्ग ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के उद्यमियों की समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से रखना और काला अंब औद्योगिक क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाना होगी।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें