फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ईएसआई औषधालय में 10 बिस्तर और एंबुलेंस सुविधा शुरू की जाए

विज्ञापन
गोंदपुर में आयोजित कार्यशाला के दौरान संबोधित करते ईएसआईसी क्षेत्रीय निदेशक बद्दी संजीव कुमार:
विज्ञापन
ईएसआई औषधालय में 10 बिस्तर और एंबुलेंस सुविधा शुरू की जाए
विज्ञापन

चैंबर ऑफ कॉमर्स और उद्यमियों ने ईएसआईसी कार्यशाला में रखीं मांगें
हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा के गोंदपुर सभागार में कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बुधवार को हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा के गोंदपुर सभागार में ईएसआईसी की एक दिवसीय कार्यशाला हुई जिसमें ईएसआईसी क्षेत्रीय निदेशक बद्दी संजीव कुमार तथा विभाग की मेडिकल कमिशनर नॉर्थ जोन डॉ. वनोरा नेंगरुम समेत अधिकारी मौजूद रहें।

हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा इकाई अध्यक्ष सतीश गोयल व महासचिव नवीन अग्रवाल ने मांगों को रखा। इसमें ईएसआई गोंदपुर पांवटा साहिब में 10 बिस्तरों का औषधालय व एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
विज्ञापन

पांवटा इकाई अध्यक्ष सतीश गोयल ने कहा कि पांवटा और धौलाकुआं में करीब 30 हजार लाभार्थी ईएसआई कर्मचारियों व कामगारों की संख्या है। इनको बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। गोंदपुर में 10 बिस्तरों का औषधालय हो और इतने वर्षों से एंबुलेंस उपलब्ध करवाने की मांग पूरी नहीं हो सकी है। औषधालय में चिकित्सकों, स्टाफ, लैब सुविधा, पर्याप्त दवाइयों व उचित रैफरल व्यवस्था होनी चाहिए।
कार्यशाला के दौरान हिमाचल चैंबर ऑफ कामर्स उपाध्यक्ष अरुण गोयल व एनपीएस सहोता ने कहा ऐसी कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य लाभार्थियों को पूरी योजना की पूरी जानकारी, उनकी शिकायतों का निपटारा और सुझाव एकत्रित करना रहता है। चैंबर ऑफ कॉमर्स की पांवटा इकाई व उद्योगों से पहुंचे प्रतिनिधियों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा भी की गई। ईएसआईसी कार्यालय को गोंदपुर शिफ्ट करने की भी मांग रखी गई जिससे एक छत के नीचे सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन

जेसी जुनेजा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पांवटा और अन्य निजी अस्पतालों को उपचार के लिए मान्यता प्राप्त सूची में जोड़ा जाए।

कार्यशाला के दौरान ईएसआईसी क्षेत्रीय निदेशक बद्दी संजीव कुमार ने कहा कि ईएसआई गोंदपुर मेंं एंबुलेंस सुविधा, डिस्पेंसरी में दस बिस्तर की सुविधा समेत अन्य मांगों पर गंभीरता से विचार होगा जिससे ईएसआईसी के तहत लाभ लेने वालों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा सुविधा उपलब्ध हो सकें।

संवाद ।

गोंदपुर में आयोजित कार्यशाला के दौरान संबोधित करते ईएसआईसी क्षेत्रीय निदेशक बद्दी संजीव कुमार:

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें