फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतरतीब पार्क 70 वाहनों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सदर पुलिस थाना नाहन के एसएचओ मानवेंद्र सिंह ठाकुर की अगुवाई में बुधवार को पुलिस ने बेतरतीब पार्क किए वाहनों पर कार्रवाई की। इस दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। कार्रवाई की भनक लगते ही कई वाहन मालिक अपने वाहन लेने भागे-भागे मौके पर पहुंचे। शहर में गुन्नूघाट-कच्चा टैंक सड़क पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 70 वाहनों के चालान काटे। वहीं आधा दर्जन वाहनों को क्रेन से लिफ्ट कर पुलिस थाने भी पहुंचाया।
विज्ञापन

बता दें कि शहर की सड़कों पर बेतरतीब वाहनों से जाम की समस्या आम हो रही है। ऐेसे में राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी रोजाना दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। हालांकि, रोड़ सेफ्टी क्लब की ओर से सड़कों किनारे पीली लाइन लगाकर वाहनों को पार्किंग की सुविधा दी है। बावजूद इसके कई वाहन पीली लाइन के बाहर जहां-तहां पार्क किए जा रहे हैं। कई वाहन मालिक ऐसे भी हैं जिन्होंने सड़क को स्थायी पार्किंग बनाया हुआ है। कुछ समय से सीवेज कार्य के चलते शहर की सड़कें खस्ताहाल हो चुकी हैं। ऊपर से सड़क पर खड़े बेतरतीब वाहनों से हर समय यहां पर जाम की समस्या बढ़ रही है।
सड़क पर यातायात को बाधित करने वाले ऐसे वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए एसएचओ मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बुधवार को खुद कमान संभाली। एसएचओ की टीम के साथ साथ ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर मोर्चा संभालते हुए एक के बाद एक चालान काटे। सदर पुलिस थाना नाहन के प्रभारी मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि शाम तक 70 के करीब वाहन के चालान काटे गए हैं। जबकि, आधा दर्जन वाहनों को क्रेन से उठाकर थाने पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की यह मुहिम जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें