फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पैरवी पुल में फंसा सेब से लदा ट्रक, लगा लंबा जाम

विज्ञापन
छैला-सनौरा-कुम्हारहट्टी सड़क पर पैरवी पुल में फंसा सेब से लदा ट्रक। संवाद
विज्ञापन
पैरवी पुल में फंसा सेब से लदा ट्रक, लगा लंबा जाम
विज्ञापन

छैला-सनौरा-कुम्हारहट्टी सड़क 10 घंटे तक तक जाम लगने से लोग हुए परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। छैला-सनौरा-कुम्हारहट्टी सड़क ट्रक फंस जाने के बाद करीब 10 घंटे तक बंद हो गई। इसके चलते वाहन चालकों सहित यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छैला-सनौरा-कुम्हारहट्टी सड़क पर पैरवी पुल पर एक ट्रक फंस जाने से सड़क प्रात: तीन बजे से दोपहर एक बजे तक बंद रही। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ सैकड़ों वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसके चलते लोगों को काफी समस्याओं का सामना यहां करना पड़ा। अपने कार्य स्थलों पर पहुंचने के लिए लोगों को पैदल चलना पड़ा तो वहीं छात्र भी परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उक्त ट्रक में सेब लदा हुआ था। जैसे ही यह ट्रक पुल पार करने लगा तभी यहां फंस गया। इसके बाद यहां से कोई अन्य सड़क न होने के चलते दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। ट्रक के फंस जाने के बाद उसमें लदे सेब को बाहर निकाला गया और बाद में क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

छैला-सनौरा-कुम्हारहट्टी सड़क पर पैरवी पुल में फंसा सेब से लदा ट्रक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें