फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकसित भारत की मजबूत आधारशिला रखने वाला बजट : सुखराम चौधरी

विज्ञापन
- विधायक व पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी -
विज्ञापन
विकसित भारत की मजबूत आधारशिला रखने वाला बजट : सुखराम चौधरी
विज्ञापन

कहा, दूरदर्शी, सर्व स्पर्शी व सर्व समावेशी बजट में सबका ध्यान रखा गया

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एनडीए सरकार के तृतीय कार्यकाल में प्रथम बजट-2024-25 विकसित भारत की आधारशिला रखने वाला बजट है। यह एक दूरदर्शी बजट सर्व स्पर्शी व सर्व-समावेशी होने के साथ गरीब, महिला, युवा एवं अन्नदाता वर्ग के कल्याण को चरितार्थ करने और उद्योग व अधोसंरचना को मजबूती प्रदान करने वाला है। पूर्व ऊर्जा मंत्री व विधायक पांवटा साहिब सुखराम चौधरी ने प्रेस बयान में ये बात कही।
विज्ञापन

चौधरी ने कहा कि आपदाएं कुछ समय के लिए होती हैं लेकिन उनका असर हमें सालों तक सताता रहता है। पिछले साल देवभूमि हिमाचल प्रदेश ने अपने इतिहास की सबसे भयावह आपदाओं में से एक का सामना किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हिमाचल प्रदेश को सहायता देने की घोषणा की, जिसके तहत केंद्र सरकार बहुपक्षीय विकास सहायता के माध्यम से पुनर्निर्माण और पुनर्वास के लिए राज्य को सहायता प्रदान करेगी। पूर्व ऊर्जा मंत्री ने कहा कि देवभूमि ने हमेशा से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में विशेष स्थान रखा है। यह सहायता हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ उनके प्यार और लगाव को दर्शाती है। इस तरह का महत्वपूर्ण कदम उठाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताते हैं। विकसित भारत की संकल्पना को चरितार्थ करते हुए इस बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हैं। बेहतरीन बजट के लिए देश की वित्त मंत्री सीतारमण एवं उनकी पूरी टीम को बधाई की पात्र है।
विज्ञापन

संवाद
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें