खोड़ोवाला और किशनकोट में देखा बजट का लाइव प्रसारण
पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला/पांवटा साहिब(सिरमौर)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से प्रस्तुत केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण गिरिपार–आंजभोज मंडल के खोड़ोवाला और किशनकोट गुरुद्वारा परिसर में बड़ी स्क्रीन लगा कर सुना गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी मौजूद रहे।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अनिल सैनी, मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, रमेश चंद तोमर, चरणजीत सिंह चौधरी, सुरेश कुमार पूर्व प्रधान, राहुल चौधरी, सुरेखा चौधरी, दलीप सिंह, नरेंद्र कुमार, रोहित चौधरी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से बजट का श्रवण किया और बजट प्रावधानों पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि यह बजट आम जनता, किसान, युवा और ग्रामीण क्षेत्रों के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
ग्रामीण विकास, बुनियादी सुविधाओं और रोजगार सृजन से जुड़े प्रावधानों को सराहनीय बताया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बजट को जनकल्याणकारी और भविष्य उन्मुख बताते हुए इसकी सराहना की और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। संवाद
खोड़ोवाला में बजट का लाइव प्रसारण देखते लोग। संवाद