फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सीडीपीओ कार्यालय चार वर्ष बाद रामपुरघाट में अपने भवन में शिफ्ट

विज्ञापन
अमर उजाला के 29 सितम्बर के अंक में प्रका​शित समाचार।
विज्ञापन
(खबर का असर) इंपैक्ट
विज्ञापन


कोरोना के दौरान कार्यालय भवन बना दिया था कोविड केयर सेंटर
2022 में चोरी वारदात के बाद से लटका था कार्यालय मेंं वापसी कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। करीब चार वर्षों के उपरांत बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ)। कार्यालय वापस रामपुरघाट में अपने भवन में शिफ्ट हो गया है। वर्ष 2022 में रामपुरघाट स्थित सीडीपीओ कार्यालय भवन को कोविड केयर सेंटर बनाया गया था। उसी दौरान इस सेंटर में चोरी की बड़ी वारदात हो गई। तब से लेकर अब तक करोड़ों से बने अपने भवन में कार्यालय वापस शिफ्ट नहीं हो पा रहा था।
मामला संज्ञान में आते ही अमर उजाला ने प्रमुखता से इस मुद्दे को उठाया। अब विभाग ने नगर परिषद पांवटा के भवन में मस्जिद गली से वापस रामपुरघाट अपने भवन में कार्यालय को शिफ्ट कर लिया है। करोड़ों की लागत से रामपुरघाट में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का बाल विकास परियोजना अधिकारी पांवटा साहिब का दो मंजिला कार्यालय बना है।
विज्ञापन


विश्व व्यापी कोरोना महामारी की दूसरी जानलेवा लहर के दौरान विभाग के इस भवन को कोविड केयर सेंटर बना दिया था। विभागीय कार्यालय पांवटा शहरी क्षेत्र में शिफ्ट कर दिया था। तभी कोविड सेंटर रामपुरघाट कुछ माह बंद पड़ा रहा। उसी दौरान लाखों रुपये के स्वास्थ्य और अन्य उपकरणों पर शातिर चोर ने हाथ फेर दिया। चोरी किए सामान में करीब 47 पंखे, आठ एसी, आठ एग्जॉस्ट फैन, दो गीजर, 28 नलके, एक ऑक्सीजन मशीन, चार हेलोजन लाइट और दो वाटर कूलर शामिल रहे। इनकी अनुमानित कीमत 5.50 लाख रुपये से अधिक आंकी गई थी। चोरी की वारदात के बाद वापस कार्यालय शिफ्ट करने का कार्य अब तक लटकता रहा।
विगत 29 सितंबर को अमर उजाला ने इस मुद्दे को चार वर्षों के बाद भी सीडीपीओ कार्यालय अपने भवन में शिफ्ट नहीं हुआ को प्रमुखता से प्रकाशित किया। उसके उपरांत प्रशासन और संबंधित विभाग ने अब करीब 4 वर्षों बाद रामपुरघाट भवन में सीडीपीओ कार्यालय को वापस अपने भवन में शिफ्ट कर लिया है।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी पांवटा साहिब संतोष कुमार ने बताया कि कार्यालय को पांवटा से वापस अपने भवन में शिफ्ट कर लिया गया है। कार्यालय के सामान को शिफ्ट करने की प्रक्रिया अभी जारी है।
संवाद

अमर उजाला के 29 सितम्बर के अंक में प्रकाशित समाचार।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें