परीक्षार्थी बोले, आसान था अंग्रेजी का पेपर
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सीबीएसई की परीक्षा के पहले दिन दसवीं का अंग्रेजी का पर्चा देकर लाैटे परीक्षार्थी गदगद दिखे। परीक्षार्थियों ने बताया कि पहले दिन अंग्रेजी का पर्चा था। उन्होंने बताया कि प्रश्नपत्र आसान था। अंग्रेजी का पर्चा पाठ्यक्रम में से ही आया था।
बता दें कि सीबीएसई की परीक्षा के लिए नाहन में आर्मी स्कूल और अरिहंत स्कूल में दो केंद्रों में परीक्षा हुई। परीक्षा सुबह 10: 30 से दोपहर 1:30 बजे तक हुई। दोनों केंद्रों में परीक्षा को लेकर तैयारियां की गईं।
परीक्षा देकर लौटे परीक्षार्थियों में मसन्वी ने बताया कि अंग्रेजी का पर्चा अच्छा हुआ है। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें डर था कि कहीं पर्चा पाठ्यक्रम से बाहर न हो लेकिन पर्चा पाठ्यक्रम में से ही था। अदिति ने बताया कि उसका अंग्रेजी का काफी अच्छा हुआ। अभिनव ने बताया कि उसने जो पढ़ा था वहीं पर्चे में आया है। इसी तरह अरव ने बताया कि अंग्रेजी के पर्चे को लेकर काफी डर था, लेकिन जब प्रश्नपत्र सामने आया तो अच्छा लगा। उन्होंने बताया कि अगर आप सही से पढ़ते हों तो आपका पर्चा अच्छा होगा।