फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक को टक्कर मार फरार कार से बरामद हुई अवैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब पुलिस ने बाइक को हिट कर मौके से फरार हुई कार से अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने कार और शराब को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कालाअंब की टीम गश्त पर रुचिरा पेपर मिल के समीप तैनात थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक कार नंबर एचआर 5ई-3465 ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और टक्कर मारने के बाद कार चालक कार को हरियाणा की तरफ भगा ले गया। इसके तुरंत बाद ही पुलिस ने कार का पीछा किया और हरियाणा के गांव डेरा के समीप दबोच लिया। हालांकि कार चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन कार में बैठा एक सवार को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान कार सवार ने अपना नाम हरदीप सिंह निवासी मलकपुर, जिला अंबाला (हरियाणा) बताया। जबकि फरार कार चालक का नाम अंकित कुमार निवासी उगला, जिला अंबाला बताया गया। इस पर पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लिया। जब कार की तलाशी ली गई तो गाड़ी से कुल 780 बोतलें देसी शराब बरामद हुई। लिहाजा, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसएचओ कालाअंब योगेंद्र सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने कार और शराब को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

..............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें