फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए ऑनरेरी कैप्टन रमेश चंद चौहान

विज्ञापन
लाणा पालर में सेवानिवृत्त ऑनरेरी कैप्टर रमेश चंद चौहान का स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


गांव पहुंचने पर लोगों ने फूल-मालाओं और ढोल नगाड़े से किया स्वागत

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। संगड़ाह खंड के अंतर्गत ग्राम लाणा पालर के रमेश चंद चौहान भारतीय सेना से ऑनरेरी कैप्टन के रूप में सेवानिवृत्त होकर जब अपने गांव पहुंंचे तो लोगों ने फूल-मालाओं और ढोल नगाड़े से उनका भव्य स्वागत किया। ऑनरेरी कैप्टन के रूप में सेवानिवृत्त होने पर उनके परिवार समेत समूचे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

बता दें कि रमेश चंद चौहान की प्रारंभिक शिक्षा लाणा पालर स्कूल से हुई। इसके बाद संगड़ाह से पढ़ाई के दौरान ही इनका चयन 1992 में भारतीय सेना की जैक-राईफल्स रेजिमेंट में हुआ। जबलपुर से आरंभिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। एक के बाद एक रैंक हासिल करते हुए ये सिपाही से ऑनरेरी लेफ्टिनेंट तक बने। 31 दिसंबर 2025 को तैंतीस वर्षों के लंबे सेवाकाल के बाद ऑनरेरी कैप्टन के रूप में सेवानिवृत्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवाकाल के दौरान देश के कई हिस्सों समेत विदेश (साऊथ सूडान) में भी अपनी सेवाएं दीं। कैप्टन रमेश चंद चौहान के पिता गोरख राम शिक्षा विभाग से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि माता कमला देवी का देहांत हो चुका है। धर्मपत्नी मथुरा चौहान हाऊस वाइफ हैं। इनका बेटा अमन चौहान इंजीनियरिंग कर चुका है जबकि छोटी बेटी रितिका चौहान नाहन मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रही है।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें