जिले के तहत सोलन-मीनस मार्ग पर छनाड़ी नाले के समीप एक कैंटर के 80 फुट गहरी खाई में गिरने से उसका चालक घायल हुआ है। जानकारी के मुताबिक एचपी 63बी-9191 नंबर का कैंटर परवाणू से राशन लेकर हरिपुरधार की ओर आ रहा था।
मंगलवार सुबह करीब 4 बजे नौहराधार से 2 किलो मीटर पीछे छनाड़ी नामक स्थान पर चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण गाड़ी खाई में गिर गई। गाड़ी में चालक के सिवाए और कोई भी नहीं था। चालक किरत सिंह को मामूली चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चालक को राजगढ़ रेफर किया गया है। चालक को खतरे से बहार बताया जा रहा है। चौकी प्रभारी नौहराधार नीलकंठ ने बताया कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।