फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कैंपस इंटरव्यू में शामिल हुए 62 अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज के कार्यक्रम की खबर
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला रोजगार कार्यालय नाहन के माध्यम से बुधवार को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड नाहन में 10 पदों को भरने के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए गए। इस दौरान कंपनी के अधिकारियों ने अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की गहन जांच करने के बाद उनका साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 62 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि 17 अभ्यर्थियों को दूसरे राउंड में इंटरव्यू के लिए कंपनी के कार्यालय में बुलाया गया है। बता दें कि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड नाहन की ओर से क्लर्क के 2 पद और सेल्स मार्केटिंग के लिए डेवलपमेंट मैनेजर के 8 पद भरे जाने हैं। इनमें 4 पद पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की सूची बाद में जारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें