फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी पर लौटा सैलून, ब्यूटी पार्लर और बार्बर संचालकों का धंधा

विज्ञापन
ददाहू में बाल कटवाते लोग। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। लॉकडाउन के चौथे चरण के तीसरे दिन सैलून, ब्यूटी पार्लर और बार्बर संचालकों ने राहत की सांस ली है। पूरे दो महीने बाद बुधवार को उनका व्यवसाय पटरी पर लौट आया। हालांकि, इन कारोबारियों को दुकान खोलने के लिए सप्ताह में तीन दिन की ही छूट दी गई है। पूरे दो माह बाद फिर धंधा शुरू होने से इनके चेहरे पर रौनक लौट आई है।
विज्ञापन

बुधवार को पहले दिन बार्बरों ने पूरी सावधानी के साथ अपने कार्य को अंजाम दिया। यहां तक कि फेस कवर, मास्क, सैनिटाइजर और दस्ताने पहनने के साथ-साथ ग्राहकों के नाम, पते और मोबाइल नंबर का रजिस्टर तक तैयार किया ताकि हर ग्राहक पर नजर रखी जा सके।
इसके अतिरिक्त जिले के अन्य इलाकों में भी कुछ स्थानों पर बार्बर की दुकानें खुलीं। विभिन्न स्थानों पर भी बार्बरों ने सावधानियों के साथ अपना काम का शुरू कर दिया है। जिले में करीब तीन सौ बार्बर और ब्यूटी पार्लर पंजीकृत हैं जिनको प्रशासन ने बाकायदा प्रशिक्षण देकर सावधानियां बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उधर, श्रम अधिकारी नहान भूपेश शर्मा ने बताया कि पंजीकृत और प्रशिक्षण प्राप्त बार्बरों व ब्यूटी पार्लर संचालकों को ही दुकानें खोलने की छूट दी गई है। इन सभी की जांच करके उन्हें प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे ताकि नियमों के तहत वह अपने कार्य को अंजाम दे सकें। नियमों का उल्लंघन करने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

.........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें