फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कालाअंब के मुख्य चौक से बस स्टॉप शिफ्ट

विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब का मुख्य चौक, जहां से बस अड्डा दूसरी जगह स्थानांरित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
एनएच 07 पर पुराने थाने के पास खड़ी होंगी सरकारी और निजी बसें
विज्ञापन

मुख्य चौक से 50 मीटर दूर है बस ठहराव, लोगों ने निर्णय का स्वागत किया
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में लंबे समय से मुख्य चौक पर जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन और कालाअंब पुलिस ने मुख्य चौक पर स्थित बस ठहराव (स्टॉप) को दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया है। अब मुख्य चौक से 50 मीटर दूर एनएच-07 पर पुराने थाने के पास सरकारी और निजी बसें खड़ी करने की व्यवस्था होगी। इससे न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि चौक पर लगने वाले रोज़ाना के जाम से भी लोगों को निजात मिलेगी।
मुख्य चौक पर बसों की आवाजाही के कारण अकसर सड़क पर जाम की स्थिति बन रही थी। इससे स्कूल के बच्चों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां भारी वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है, जिससे यातायात दबाव अत्यधिक बना रहता था। इसको देखते हुए लगभग आठ महीने पहले तत्कालीन जिला उपायुक्त सहित पुलिस, राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण, राजस्व और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया था।
विज्ञापन

उपायुक्त ने दिशा-निर्देश दिए थे कि मुख्य चौक पर स्थित बस ठहराव का अन्यत्र स्थानांतरण किया जाए, ताकि बसों के कारण चौक पर जाम की स्थिति न बने। इसी क्रम में बस अड्डे के लिए उपयुक्त स्थान तलाशा गया और वीरवार को मुख्य चौक से मात्र 50 मीटर की दूरी पर एनएच-07 पर पुराने थाना भवन के समीप नया बस ठहराव तैयार किया गया। इससे यात्रियों को भी कोई परेशानी नहीं होगी और जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कालाअंब पुलिस थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि बस ठहराव को मुख्य चौक से कुछ दूरी पर खुले और सुविधाजनक स्थान पर स्थानांतरित किया गया है। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी और चौक पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। व्यापारियों का भी मानना है कि मुख्य चौक पर ट्रैफिक का दबाव कम होने से ग्राहकों के लिए आवागमन आसान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें