फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शिमला-लाणी बारोड बस सेवा फिर शुरू, ढोल नगाड़ों से स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिन पहले बस को कर दिया गया था बंद, लोगों ने रासे गीतों पर झूमकर मनाई खुशी संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नौहराधार (सिरमौर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की शिमला-लाणी बोराड बस सेवा के दोबारा शुरू होने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया। ग्रामीणों ने फिर से बस सेवा शुरू करने पर एमडी रोहन चंद ठाकुर का आभार प्रकट किया। लोगों में रासे गीतों पर झूम कर खुशी मनाई। लाभ का रूट होने के बावजूद कुछ दिन पहले हिमाचल पथ परिवहन निगम ने इस बस सेवा को बंद कर दिया था। बस सेवा के बंद होने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी हो रहा थी। इस बस सेवा को दोबारा शुरू करवाने के लिए पंचायत के पांच दर्जन से अधिक लोग शिमला पहुंचे थे। निदेशक परिवहन से भी मुलाकात करने गए थे, लेकिन वे वहां पर नहीं थे। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने प्रबंध निदेशक एचआरटीसी रोहन चंद ठाकुर से मुलाकात की। प्रबंध निदेशक ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही बस रूट फिर से बहाल कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने रामलाल शर्मा व डॉ. रमेश सिंगटा का भी आभार व्यक्त किया है। एक ही दिन में क्षेत्र के लोगो को दो-दो खुशियां एक साथ मिलीं। पहली खुशी तो शिमला-लानी बोराड बस सेवा के फिर से शुरू होने पर मिली, जबकि दूसरी चंडीगढ़-हरिपुरधार बस के डेढ़ महीने बाद ही हरिपुरधार पहुंचने पर हुई। दिसंबर में बर्फबारी होने के बाद यह बस हरिपुरधार आनी बंद हो गई थी। पिछले डेढ़ महीने से यह बस अंधेरी तक ही आ रही थी। दरअसल बस को बर्फ व पाले का बहाना बनाकर दिसंबर से मई तक अंधेरी तक ही चलाया जाता है। इस बार डेढ़ महीने के भीतर ही बस को हरिपुरधार तक भेजने के लिए क्षेत्र के लोगों ने एचआरटीसी का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें