फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: दो साल से बजट की राह देख रहा सराहां का पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह

विज्ञापन
सराहां में लोक निर्माण विभाग का निमार्णाधीन विश्राम गृह भवन। संवाद
विज्ञापन
ग्राउंड रिपोर्ट:
विज्ञापन






अधिकारियों और मेहमानों को नहीं मिल पा रहीं प्रस्तावित सुविधाएं

देवराज शर्मा

सराहां (सिरमौर)। सराहां में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के साथ बन रहा तीन मंजिला भवन दो साल से बजट की बाट जोह रहा है। करीब 78 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित इस भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से ठप पड़ा है। भवन में दो वीआईपी और एक वीवीआईपी कक्ष बनाए जाने हैं, लेकिन बजट का इंतजाम न होने से निर्माण आगे नहीं बढ़ पा रहा है। मौके पर अधूरा पड़ा भवन सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों के लिए बजट की उपलब्धता पर सवाल खड़े कर रहा है।

-बाक्स

मौके पर अधूरा भवन, सुविधाओं का इंतजार कर रहा क्षेत्र

सराहां स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में अतिरिक्त सुविधाएं जुटाने के उद्देश्य से नए भवन का निर्माण शुरू किया गया था। तीन मंजिला इस भवन के तैयार होने से यहां ठहरने वाले सरकारी अधिकारियों, वीआईपी और वीवीआईपी मेहमानों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद थी। साथ ही शिमला आने-जाने वाले लोगों के लिए भी यह विश्राम गृह सुविधाजनक साबित हो सकता था। लेकिन दो साल से निर्माण कार्य बंद होने के कारण यह सुविधा अभी लोगों की पहुंच से बाहर है। भवन पर खर्च की गई करीब 78 लाख रुपये की राशि के बावजूद इसका अधूरा रहना स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


-बाक्स

स्थानीय लोगों ने उठाई निर्माण पूरा करवाने की मांग

सराहां निवासी हेमंत कुमार, विजय कुमार, रोशन लाल, श्याम दत्त, भूपेंद्र सिंह और सुरेंद्र कुमार ने कहा कि नए भवन का निर्माण पिछले दो वर्षों से रुका हुआ है। बजट की कमी के कारण क्षेत्र के अन्य विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि निर्माणाधीन भवन को पूरा करने के लिए जल्द बजट जारी किया जाए, ताकि लंबे समय से अधर में लटका काम पूरा हो सके और क्षेत्र के लोगों को प्रस्तावित सुविधाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन


बाक्स

बजट मिलते ही पूरा करवाया जाएगा शेष काम

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रमोद आर्य ने बताया कि निर्माण कार्य के लिए बजट उपलब्ध करवाने के संबंध में उच्च अधिकारियों से पत्राचार किया जा चुका है। जैसे ही बजट उपलब्ध होगा, भवन का शेष निर्माण कार्य पूरा करवा दिया जाएगा।-

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें