फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हिमाचल में 20 हजार किलोमीटर में बिछाई जाएगी ऑप्टिकल फाइबर

विज्ञापन
नाहन में बीएसएनएल की अर्धवार्षिक बैठक की अध्यक्षता करते सांसद सुरेश कश्यप। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

सोलन और सिरमौर जिलों में लगभग 7 हजार किलोमीटर में फाइबर नेटवर्क बिछाने का लक्ष्य

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। उपायुक्त कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को बीएसएनएल की अर्धवार्षिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता सांसद सुरेश कश्यप ने की। जबकि जनरल मैनेजर (सोलन बिजनेस एरिया) जसपाल सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक में देश की हर पंचायत को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ने के लक्ष्य को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही हिमाचल प्रदेश में चल रही भारतनेट और 4जी सैचुरेशन परियोजना पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


जनरल मैनेजर (सोलन बिजनेस एरिया) जसपाल सिंह ने बताया कि इस दौरान केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत देश की प्रत्येक पंचायत को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ने के लक्ष्य पर जोर दिया गया।

बैठक में जानकारी दी गई कि हिमाचल प्रदेश में करीब 20 हजार किलोमीटर क्षेत्र में ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जानी है। वहीं सोलन और सिरमौर जिलों में लगभग 7 हजार किलोमीटर फाइबर नेटवर्क बिछाने का लक्ष्य तय किया गया है। इन दोनों जिलों के तहत कुल 11 विकास खंडों में यह कार्य किया जाना है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब में 27 ग्राम पंचायतों, धर्मपुर में 22 ग्राम पंचायतों और नालागढ़ में 13 ग्राम पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का कार्य पूरा किया जा चुका है। जबकि कई अन्य ग्राम पंचायत में कार्य प्रगति पर है और कई जगह कार्य शुरू होने जा रहा है।

इस अवसर पर बीएसएनएल के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

संवाद

नाहन में बीएसएनएल की अर्धवार्षिक बैठक की अध्यक्षता करते सांसद सुरेश कश्यप। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें