फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जलाल खड्ड पर पुल न होने से चार पंचायतों के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
-बरसात में अकसर बंद हो जाती है सराहां-कोट-डढोल सड़क
विज्ञापन

-किसानों और विद्यार्थियों को आवागमन में झेलनी पड़ती है मुश्किलें

संवाद न्यूज एजेंसी

सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र की चार से अधिक पंचायतों को जोड़ने वाली सराहां-कोट-डढोल सड़क पर चढ़याना गांव के पास जलाल खड्ड पर पुल का निर्माण न होने से हजारों लोगों को आज भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात और अधिक वर्षा के दौरान खड्ड में पानी बढ़ने से सड़क अक्सर बंद हो जाती है। इसके चलते किसानों, दूध उत्पादकों, विद्यार्थियों और आम लोगों की आवाजाही बाधित हो जाती है।

इस सड़क से धार टिक्करी, डिंगर किन्नर, जयहर, लाना बांका और बागथन पंचायतों सहित आसपास के क्षेत्रों के लोग सीधे तौर पर जुड़े हैं। सड़क पर सरकारी और निजी बस सेवा भी संचालित होती है, लेकिन जलाल खड्ड में पानी बढ़ने पर बसों का संचालन रोकना पड़ता है। इससे स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी होती है, जबकि किसानों और बागवानों को नकदी फसलें और दूध बाजार तक पहुंचाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


ग्रामीण चितेंद्र ठाकुर, पूर्व पंचायत प्रधान दलीप सिंह, धार टिक्करी पंचायत प्रधान अरुणा ठाकुर, उपप्रधान संदीप कुमार, जीत सिंह, अर्जुन सिंह और सुरेंद्र कुमार ने सरकार और लोक निर्माण विभाग से मांग उठाई है कि बरसात और नकदी फसलों के सीजन से पहले इस पुल का निर्माण किया जाए। उन्होंने बताया कि पुल न होने के कारण बरसात के समय वाहन खड्ड पार नहीं कर पाते, जिससे लोगों को कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दलीप सिंह कोंडल ने बताया कि इस सड़क को नाबार्ड योजना के तहत विकसित करने के लिए मूल्यांकन किया जा चुका है। चढ़याना गांव के पास प्रस्तावित पुल निर्माण का प्रपोजल भी तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें