फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ब्राह्मणों की संख्या बढ़ी लेकिन राजनीति में हस्तक्षेप नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, जो राजनीतिक दल उनके समुदाय को टिकट देगा, उसे देंगे समर्थनश्री ब्राह्मण सभा ने 22 दिसंबर को होने वाली बैठक पर भी की चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। श्री ब्राह्मण सभा नाहन ने राजनीतिक दलों से आने वाले विधानसभा चुनाव में दो टिकट ब्राह्मण समुदाय से आने वाले व्यक्तियों को देने की अपील की है। सभा का कहना है कि जो भी राजनीतिक दल ऐसा करेगा, उस पार्टी का ब्राह्मण समुदाय दिल से स्वागत और समर्थन करेगा।

श्री ब्राह्मण सभा नाहन की अहम बैठक श्री रघुनाथ मंदिर कच्चा टैंक में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान सुखदेव शर्मा ने की। बैठक में जिले की राजनीति पर चर्चा की गई। इस बात को लेकर वक्ताओं ने हैरानी जताई कि जिले में ब्राह्मण समुदाय के लोगों की जनसंख्या में काफी वृद्धि हुई है, बावजूद इसके वह राजनीति में हाशिये पर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को चाहिए कि वह इस समुदाय से आने वाले दो लोगों को आगामी विधानसभा चुनावों में सिरमौर से टिकट दें ताकि वह अपना योगदान राजनीति में दे सकें। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कोई दल करता है तो इस समुदाय का उसे पूरा समर्थन रहेगा।
प्रधान सुखदेव शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण लोग बहुसंख्यक होने के बाद भी लगातार पिछड़ रहे हैं, जिसे अधिक समय तक बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अब इस समुदाय को राजनीति में अपना हिस्सा लेना ही होगा, ऐसा होने पर ही इस समुदाय का विकास हो सकता है।
विज्ञापन


बैठक में 22 दिसंबर को जिला कुल्लू में होने वाली सभा की बैठक को लेकर भी चर्चा की गई। महासचिव अनिल शर्मा ने कहा कि जो लोग भी कुल्लू जाने के इच्छुक हैं, वह समय रहते प्रधान को सूचित करें, ताकि समय रहते उनका कुल्लू में ठहरने का प्रबंध किया जा सके। इस अवसर पर प्रधान सुखदेव शर्मा, महासचिव अनिल शर्मा, अरुण देव शर्मा, शशीपाल शर्मा और प्रकाशदत्त आदि मौजूद रहे।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें