फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नवरात्र ऐसे मनाएं जिससे अपने अंदर के विकारों पर विजय प्राप्त हो

विज्ञापन
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवाकेंद्र अमरपुर में नवरात्रि के उपलक्ष्य पर आयो
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

नवरात्र ऐसे मनाएं जिससे अपने अंदर के विकारों पर विजय प्राप्त हो
ब्रह्माकुमारीज ने सेवा केंद्र में नवरात्र के आध्यात्मिक रहस्य पर डाला प्रकाश
बोली, नवरात्रि का जागरण नहीं बल्कि अज्ञान नींद से भी है जागना
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अमरपुर मोहल्ला नाहन स्थित सेवा केंद्र पर रविवार को नवरात्र के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम हुआ। इसमें सेवा केंद्र की संचालिका बीके रमा ने नवरात्र के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि नवरात्र में हम देवियों का जागरण करते हैं लेकिन यह जानना जरूरी है कि इन देवियों ने अपनी आत्मिक शक्तियों को जागृत कर अपने अंदर के मनो विकारों पर विजय प्राप्त करके सर्व आत्माओं के कल्याणार्थ सबको जागृत किया है। इसके कारण ही सब भक्त आत्माएं आज शक्तियों का जागरण, कीर्तन व पूजन कर उपवास करती हैं। साथ ही मन, वाणी, कर्म की पवित्रता को धारण करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परमात्मा की ओर से दिए इस ज्ञान को धारण कर अब हम ऐसे नवरात्र मनाएं जो अपने अंदर के विकारों पर विजय प्राप्त करें। बीके दीपशिखा ने कहा कि हमें केवल नवरात्र का जागरण नहीं करना बल्कि इस अज्ञान नींद से भी जागना है। यही सच्ची-सच्ची नवरात्र और जागरण मनाना है।
बीके शिवानी ने सभी को नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं दी। बीके प्रियंका बहन ने बिगड़ी मेरी बना दे ओ शेरों वाली मैया.., गीत पेश किया। ईश्वरीय माता ने कविता सुनाई। राजीव ने अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

इस मौके पर सोनिया, रानी बहन, नीलम, राजीव, चंपा, अरुण, यादवेंद्र चौहान, अनिता टांक, बबीता, मंजू, राखी, स्नेह, महेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, बलबीर सिंह, जसबीर सिंह, दीपेंद्र सिंह, चंद्र प्रकाश, पूर्णजोशी आदि काफी संख्या में भाई-बहन मौजूद रहे।
-संवाद

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवाकेंद्र अमरपुर में नवरात्रि के उपलक्ष्य पर आयो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें