फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मां के महत्व को समझें और सभी सपूत बनकर दिखाएं

विज्ञापन
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय नाहन सेवा केंद्र में मदर्स डे कार्यक्रम पर मौजूद
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

मां के महत्व को समझें और सभी सपूत बनकर दिखाएं
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय नाहन में मनाया मदर्स डे
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय नाहन सेवा केंद्र में मदर्स डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सेवाकेंद्र की प्रभारी बीके रमा दीदी ने सबसे पहले सभी को मदर्स डे की शुभकामनाएं दी और कहा कि मां शब्द में जादू है। वह एक ऐसी जादू की छड़ी है जो घूमते ही सारी मुश्किलें आसान कर देती है। मां हमारे जीवन में भगवान के महत्व को समझाती है।
उन्होंने आगे कहा कि आज तक मातृ दिवस पर शरीर को जन्म देने वाली और शरीर का पालन करने वाली मां का हम सम्मान करते आए लेकिन इस मानव जीवन में हमारी और भी अनेक मां है। उन्होंने कहा कि भारत मां, प्रकृति मां, पूज्य देवी मां, आध्यात्मिक मां और परम मां परमात्मा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीवन में मां के महत्व को समझे और सभी मां का सपूत बनकर दिखाएं। अब परम मां से संबंध जोड़कर उनसे असीम प्यार का अनुभव करें। इस मौके पर उन्होंने राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से परम मां के संबंध का सुंदर अनुभव भी कराया।
बीके दीप शिखा दीदी ने उपस्थित सभी माताओं का स्वागत किया और कहा कि सबसे बड़ी मां शिव है जिन्होंने इस दुनिया की सबसे खूबसूरत रचना की है। मां वो है जो संघर्षों के बावजूद कभी हार नहीं मानती। बीके शिवानी बहन ने कहा कि परमात्मा को दिल से शुक्रिया करें कि उन्होंने हमें जहां की सबसे प्यारी और शक्तिशाली मां दी है। उन्होंने कहा कि कुछ समय अपने माता-पिता के लिए भी अवश्य निकालें।
विज्ञापन

बीके प्रियंका बहन ने मां के निस्वार्थ प्रेम का वर्णन करते हुए एक कविता सुनाई और उसे सभी मां के आगे समर्पित किया। इस मौके पर रानी, राखी, राज, कमलेश, स्नेह राणा, सोनिया, बाबूराम, चेतन, नारायण, पवन, मंजू, अनीता वर्मा, राजीव, अरुण, यादविंद्र सहित अन्य भाई-बहन मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें