फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राजगढ़ के युवक ने नाहन में फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ के युवक ने नाहन में फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

एरिया सेल्स मैनेेजर के पद पर कार्यरत था युवक

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। शहर के हरिपुर मोहल्ला में किराये के मकान में रह रहे एक युवक ने आत्महत्या कर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त विपिन कुमार (35) निवासी गांव कोटला मांगन, तहसील राजगढ़ के रूप मेें हुई है।
बताया जा रहा है कि मृतक नाहन के हरिपुर मोहल्ला में किराये के मकान में रह रहा था और पंजाब की एक दवा निर्माता कंपनी में बतौर एरिया सेल्स मैनेजर कार्यरत था। वह काम के सिलसिले में अकसर शिमला, सोलन, चंडीगढ़ और नाहन आया जाया करता था। शुक्रवार को वह नाहन में ही था जहां रात को उसने अपने किराये के कमरे में फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन

मकान मालिक ने शनिवार सुबह इसकी सूचना पुलिस को दी। लिहाजा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल काॅलेज पहुंचाया।
विज्ञापन

साथ ही उसके परिजनों को भी सूचित किया। पुलिस को उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ, जिससे आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता चल सके। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मेडिकल काॅलेज नाहन में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोमदत्त ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें