फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सगड़ाह कॉलेज में आधुनिक बॉक्सिंग रिंग स्थापित

विज्ञापन
संगड़ाह महाविद्यालय में तैयार बाक्सिंग रिंग। संवाद
विज्ञापन
-क्षेत्र के युवाओं के लिए नये अवसर होंगे सृजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

संगड़ाह (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह ने खेल अवसंरचना के क्षेत्र में अहम उपलब्धि हासिल की है। महाविद्यालय परिसर में आधुनिक बॉक्सिंग रिंग की स्थापना से न केवल संस्थान की पहचान मजबूत होगी, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए नए अवसर भी सृजित होंगे।

इस पहल का श्रेय महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या डॉ. मीनू भास्कर को जाता है। उनकी दूरदर्शिता और प्रयासों से यह परियोजना साकार हो सकी। उन्होंने उच्च शिक्षा निदेशालय के समक्ष पर्वतीय एवं पिछड़े क्षेत्र में खेल सुविधाओं की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया। यह बताया कि क्षेत्र के विद्यार्थियों में विशेषकर बॉक्सिंग के क्षेत्र में काफी प्रतिभा है, जिसे संसाधनों और मार्गदर्शन की जरूरत है।
विज्ञापन


बॉक्सिंग रिंग की स्थापना के बाद अब महाविद्यालय में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाएं बढ़ गई हैं। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा और महाविद्यालय की पहचान भी राज्य स्तर पर स्थापित होगी। साथ ही यह पहल क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास व प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने में सहायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन


इस परियोजना को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक प्रो. मनोज कुमार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन में बॉक्सिंग रिंग का निर्माण उच्च गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया गया, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास और प्रतियोगिता का वातावरण मिल सके। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय से जुड़े हीरापाल शर्मा, रणजीत सिंह, योगेन्द्र कपिला, कुशल सिंह, मीरा चौहान और पीटीए अध्यक्ष अमन भारद्वाज सहित अन्य लोगों ने प्रबंधन को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें