फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रोटरी क्लब ने रानीताल में रोपे 300 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। रोटरी क्लब नाहन की ओर से रानीताल पार्क में मेगा ट्री प्लांटेशन एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान पार्क की साफ-सफाई करने के साथ 300 पौधे भी लगाए गए।
अभियान का शुभारंभ उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने किया। इस अवसर पर कमांडेंट होमगार्ड टी.आर. शर्मा, उनकी टीम, कर्नल जेएस चौहान और एनसीसी कैडेट्स ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान के समापन पर सभी प्रतिभागियों को रोटरी क्लब की ओर से फूड पैकेट वितरित किए गए।
विज्ञापन

रोटरी क्लब के अध्यक्ष संदीप शर्मा और महासचिव नवनीत गुप्ता ने कहा कि एक पौधा केवल पेड़ नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का उपहार है। उन्होंने कहा कि नियमित वृक्षारोपण और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता से शहर को अधिक सुंदर, स्वच्छ और स्वस्थ बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने रोटरी क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभियान समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें