फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ‘लागा ढोलो रा ढमाका म्हारा हिमाचलो बड़ा बाँका...’, गीत से बांधा समां

विज्ञापन
बोगधार में विजट महाराज के मेले पर सांस्कृतिक संध्याओं का आनंद लेते दर्शक। संवाद
विज्ञापन
‘लागा ढोलो रा ढमाका म्हारा हिमाचलो बड़ा बाँका...’, गीत से बांधा समां
विज्ञापन

वाॅलीबाल में लानाचेता ने गोजर को 2-1 से हराकर जीत पर किया कब्जा

विजट महाराज के नाम से प्रसिद्ध बोगधार मेला आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी

नौहराधार (सिरमौर)। जिला सिरमौर का गिरिपार क्षेत्र अपने पारंपरिक रीति-रिवाजों के लिए काफी चर्चित हैं। यहां विजट महाराज के नाम से प्रसिद्ध बोगधार मेले का आयोजन किया गया। पहले इस मेले की छड़ी के साथ व वाद्य यंत्रों के साथ शोभा यात्रा मेला स्थल तक निकली और बाद में विजट महाराज की पूजा-अर्चना के साथ विधिवत समापन हुआ।
इस अवसर पर एमबीएससी चंडीगढ़ के एमडी रमन शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

मेले में स्कूल के बच्चों ने एक से बढ़कर एक पहाड़ी गीत गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। बच्चों ने सबसे पहले शिरगुल महिमा से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद पहाड़ी गीतों पर नृत्य कर दर्शक भी नाचने पर मजबूर हो गए। इसके बाद बच्चों ने सिरमौरी भरतरी गाकर नौजवानों सहित बुजुर्गों को नचा दिया।
विज्ञापन


हिमाचल के सुप्रसिद्ध पहाड़ी कलाकार दलीप सिरमौरी ने शिरगुल महिमा से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने अपनी सुपरहिट एलबम सिरमौरी छोकरे, धारो पांदे लागो कुफडू मामा, लागा ढोलो रा ढमाका म्हारा हिमाचलो बड़ा बाँका आदि गीतों की झड़ी लगाई।
विज्ञापन


इस दौरान आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के वाॅलीबाल में लानाचेता ने गोजर को 2-1 से हराकर विजय हासिल की। इस मौके पर मेला कमेटी प्रधान तेजेंद्र कमल, चंद्र सिंह कमल, लभ राज, ईश्वरदास कमल, सुनील कमल, पंचायत प्रधान लवराज, संतोष कमल, सुभद्रा अत्री, राकेश कमल, शिवचंद आदि लोग उपस्थित रहे।

बोगधार में विजट महाराज के मेले पर सांस्कृतिक संध्याओं का आनंद लेते दर्शक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें