फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ए,बी,सी सीरीज में मिले एक ही प्रश्न पत्र के जवाब देकर खुश दिखे विद्यार्थी

विज्ञापन
शमशेर स्कूल नाहन परीक्षा केंद्र से बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर निकले बच्चे। संवाद
विज्ञापन
लाइव
विज्ञापन

कन्या स्कूल नाहन में 275 और शमशेर स्कूल में 213 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

पंकज तन्हा

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हुईं। पहले दिन 12वीं की संस्कृत और दसवीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने पहली बार नए पैटर्न के साथ ए, बी, सी सीरीज से मिले एक प्रश्नपत्रों और ओएमआर शीट पर परीक्षा दी। इन परीक्षाओं को देने के लिए विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए।

जिला मुख्यालय नाहन की राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में 275 विद्यार्थियों ने यह परीक्षाएं दी। यहां कॅरिअर अकादमी, एसवीएन, कैंट और कन्या स्कूल के नियमित और एसओएस के बच्चों ने दोनों कक्षाओं की परीक्षा दी। यहां पर दसवीं के 245 नियमित, एसओएस के 9 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी का पर्चा दिया। जबकि 12वीं कक्षा के 18 नियमित और एसओएस के 3 विद्यार्थियों ने संस्कृत का पर्चा दिया।
विज्ञापन

शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन (छात्र) में भी शमशेर स्कूल, जाबल का बाग, न्यू ईरा और पारंगत स्कूल के 213 बच्चों ने अंग्रेजी व संस्कृत की परीक्षा दी। इसमें दसवीं कक्षा के 209 नियमित और 3 एसओएस के बच्चों ने अंग्रेजी की परीक्षा दी, जबकि 1 बच्चे ने संस्कृत का पर्चा दिया। परीक्षा के दौरान कई परीक्षा केंद्रों में फ्लाइंग स्क्वायड की टीमों ने भी दबिश दी।

सुबह के समय 9:00 बजे से विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलना शुरू हो गया था, जो 9:45 तक जारी रहा। यहां सभी विद्यार्थियों ने दोपहर एक बजे तक कड़ी सुरक्षा में परीक्षा दी। दोनों ही परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, जिनकी निगरानी शमशेर स्कूल में प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने की।

बाक्स

परीक्षा देकर खुश दिखे विद्यार्थी, पेपर लगा आसान

1. दसवीं कक्षा की उर्वशी चंदेल ने बताया कि अंग्रेजी का पर्चा सरल था और समय भी अधिक नहीं लगा। सवाल वही आए जिनकी तैयारी की हुई थी।

2. दसवीं कक्षा की अनुष्का कश्यप ने बताया कि इस बार एक ही प्रश्न पत्र अलग-अलग सीरीज में मिला। पैटर्न बेशक अलग था लेकिन सबकुछ आसान लगा, पर्चा भी सरल रहा।
विज्ञापन

3. दसवीं कक्षा के निकेश ने बताया कि ओएमआर शीट पर सवालों के जवाब दिए, कोई मुश्किल नहीं हुई। प्रश्न पत्र में जो भी सवाल आए बहुत सरल रहे।

4. दसवीं कक्षा के प्रेम सिंह ने बताया कि प्रश्न पत्र सरल रहा, आसानी से सभी सवालों के जवाब दिए।

-संवाद

शमशेर स्कूल नाहन परीक्षा केंद्र से बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर निकले बच्चे। संवाद

शमशेर स्कूल नाहन परीक्षा केंद्र से बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर निकले बच्चे। संवाद

शमशेर स्कूल नाहन परीक्षा केंद्र से बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर निकले बच्चे। संवाद

शमशेर स्कूल नाहन परीक्षा केंद्र से बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर निकले बच्चे। संवाद

शमशेर स्कूल नाहन परीक्षा केंद्र से बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर निकले बच्चे। संवाद

शमशेर स्कूल नाहन परीक्षा केंद्र से बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर निकले बच्चे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें