ददाहू में आयोजित शिविर में रक्तदान करते लोग। संवाद
-सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
-सांसद सुरेश कश्यप ने आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत रेणुका भाजपा की ओर से सिविल अस्पताल ददाहू में स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 60 मरीजों की जांच कर उपचार किया। मरीजों को दवाइयां और चश्मे भी निशुल्क वितरित किए गए। शिविर में आंखों की जांच, सामान्य स्वास्थ्य जांच और विभिन्न रक्त परीक्षण किए गए। रक्तदान शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान किया।
शिविर का शुभारंभ लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप ने किया। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है।
इस दौरान सांसद ने समाज में योगदान के लिए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने ददाहू बाजार में मशाल यात्रा निकाली। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष शिवानी, भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।-
ददाहू में आयोजित शिविर में रक्तदान करते लोग। संवाद