फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर नाहन कॉलेज में रक्तदान शिविर, 45 यूनिट रक्त एकत्र

विज्ञापन
नाहन कॉलेज में आयोजित शिविर में रक्तदान करता युवा। संवाद
विज्ञापन
आज के कार्यक्रम की खबर
विज्ञापन


-रेड रिबन क्लब, जूलॉजी विभाग ने रोटरी व इनर व्हील क्लब नाहन के सहयोग से लगाया शिविर
-होमगार्ड कमांडेंट टीआर शर्मा और रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के पदाधिकारी संदीप जैन रहे मुख्यातिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के रेड रिबन क्लब और जूलॉजी विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन रोटरी क्लब नाहन और इनर व्हील क्लब नाहन के सहयोग से किया गया। इसमें युवाओं को सामाजिक सेवा और रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए मानवता की सेवा के लिए आगे आने का संदेश दिया गया।
शिविर में हिमाचल प्रदेश होमगार्ड सिरमौर के कमांडेंट टीआर शर्मा और रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के अधिकारी संदीप जैन मुख्यातिथि रहे। शिविर में करीब 45 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रक्तदाताओं और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।
विज्ञापन

कमांडेंट टीआर शर्मा और रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने युवाओं से सामाजिक सेवा, राष्ट्र निर्माण और मानवता से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर स अवसर पर रोटरी क्लब नाहन के सचिव नवनीत गुप्ता, अमनदीप सिंह, सुरेश शर्मा, सुरेंद्र सैनी, अश्वनी सैनी, अशोक सिकंद, प्रशांत ठाकुर, रमन चुघ, वैभव सेठ, रेड रिबन क्लब के संयोजक एवं जूलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. विनीत कुमार सहित प्रो. अभिलाषा शर्मा, प्रो. दिव्या, प्रो. ट्विंकल, डॉ. देव राज शर्मा, डॉ. विवेक नेगी, प्रो. भारती समेत अन्य शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।-

नाहन कॉलेज में आयोजित शिविर में रक्तदान करता युवा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें