दून पहाड़ी संगठन के शिव मंदिर बद्रीपुर धमर्शाला मेंआयोजित शिविर के दौरान रक्तदान करते लोग: सं
बद्रीपुर में आयोजित शिविर में 55 लोगों ने किया रक्तदान
दून पहाड़ी संगठन पांवटा की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। बद्रीपुर शिव मंदिर धर्मशाला में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन करवाया गया। दून पहाड़ी संगठन के माध्यम से आयोजित शिविर में 55 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदान करने के लाभ भी बताए गए। कुछ लोगों की रक्तदान को लेकर आशंकाओं को भी दूर किया गया।
दून पहाड़ी संगठन अध्यक्ष खजान शर्मा, महासचिव कुंदन शर्मा, कपिल ठाकुर, दिनेश नेगी, अमिल शर्मा, सुनील राणा ने बताया कि रविवार को बद्रीपुर मंदिर में शिविर आयोजित किया गया। खजान शर्मा ने कहा कि रक्तदान से बीमार और जरूरतमंद लोगों को नवजीवन मिलता है। खास कर हादसों के शिकार, गंभीर बीमारियों से ग्रस्त रोगियों को समय पर रक्त मिलने से जान बचाई जा सकती है। इसलिए हम सब को रक्तदान जरूर करना चाहिए। संगठन के अध्यक्ष और महासचिव ने शिविर में पहुंची विशेषज्ञों की टीम समेत रक्तदान में सहयोग करने वालों का आभार जताया।
संवाद