नाहन (सिरमौर)। ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी सिरमौर ने दिसंबर में 44 यूनिट खून देकर अनमोल जिंदगियों की सुरक्षा में योगदान दिया। सोसायटी के सदस्यों ने मेडिकल कॉलेज नाहन, पीजीआई, जीएमसी-32, पंचकुला, सुल्तानपुर और आईजीएमसी शिमला में रक्त उपलब्ध करवाया। ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी सिरमौर के संचालक ईशान राव ने बताया कि दिसंबर में अलग-अलग ग्रुप का 44 यूनिट खून उपलब्ध करवाया गया। सोसायटी की ओर से कई वर्षों से जरूरतमंद लोगों को रक्त मुहैया करवाया जा रहा है। इसमें 1500 से अधिक सदस्य जुड़ चुके हैं, जो लोगों को रक्त दान कर उनकी अनमोल जिंदगी को बचाने में सहयोग कर रहे हैं। रक्तदान को लेकर नारी शक्ति भी पीछे नहीं है।