रोड सेफ्टी क्लब कालाअंब की ओर से बुधवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवान ने किया। उन्होंने पहली बार, जबकि शिविर में पहुंचे एएसपी विनोद कुमार धीमान ने दूसरी बार रक्तदान किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उन्होंने पहली बार रक्तदान किया है। वह रक्तदान की अहमियत को समझती हैं। उन्होंने रोड सेफटी क्लब के अध्यक्ष संजय गुप्ता के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर स्थानीय नौजवानों ने 35 यूनिट रक्तदान किया। नाहन के क्षेत्री अस्पताल से डॉक्टर सहित टीम पहुंची थी। इस अवसर पर क्लब के सदस्य सुभाष, पृथ्वी, डॉ. मोहित गर्ग, डॉ. अजय गर्ग, राजपाल, नरेंद्र, कालाअंब थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह, सीमा ठाकुर व सुनीता आदि मौजूद रहे।