फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा साहिब में पहली बार शुरू की काली गेहूं की बिजाई

विज्ञापन
धौलाकुआं क्षेत्र में गेहूं की काली किस्म की बिजाई में जुटे किसान। संवाद
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव-
विज्ञापन



प्रथम चरण में एक दर्जन किसानों ने की बिजाई
काली गेहूं की रोटी बीपी, शुगर और थाइराइड के लिए बेहतर
भजन चौधरी
धौलाकुआं (सिरमौर)। जिला सिरमौर के ब्लड प्रेशर (बीपी), शुगर व थायराइड़ आदि बीमारियों से पीड़ित रोगियों के लिए बेहतर खबर है। इन बीमारियों में लाभदायक माने जाने वाली काली किस्म की गेहूं की पैदावार शुरू हुई है। प्रथम चरण में एक दर्जन के करीब किसानों ने इस किस्म की गेहूं की बिजाई शुरू की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा विकास खंड में पहली बार काली गेहूं की बिजाई शुरू हो गई है। इन दिनों क्षेत्र में गेहूं की बिजाई को किए हुए एक महीने से ज्यादा समय हो चुका है और किसान गेहूं की सिंचाई में लगे हुए हैं। दूसरी ओर एक महीने के बाद काली गेहूं की बिजाई करने की बात हर किसी को भी हजम नहीं हो पा रही। दरअसल इन दिनों क्षेत्रों में जिन किसानों ने मक्की के खेत खाली करके तोड़िए की फसल तैयार की है आज कल तोड़िए पकने पर खेत खाली हो गए हैं। इन दिनों खाली पड़े खेतों में पिछेती किस्म गेहूं की बिजाई भी की जा सकती है। बताया गया है कि काली गेहूं की बिजाई शुरू करने का यही समय ठीक रहता है।
विज्ञापन

इन दिनों में बिजाई करने के बाद उसकी फसल अप्रैल माह के अंत तक कटाई के लिए तैयार हो जाती है। यह किस्म विभिन्न प्रकार के रोगों के लिए भी रामबाण बताई जा रही है। पहले चरण में नारीवाला गांव के नरेश कुमार, राजेंद्र कुमार, फूलपुर ग्राम पंचायत के दर्शन चौधरी ने एक-एक बीघा उपजाऊ जमीन में काली गेहूं का उत्पादन और देसी जौ की बिजाई की है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि उन्हें कृषि विभाग की तरफ से लगाए गए शिविर में काली गेहूं के बारे में जानकारी दी गई थी। इसके बाद उन्होंने अपनी इच्छा से काली गेहूं तैयार करने का फैसला लिया है। बता दें कि दर्शन चौधरी पिछले कई साल से प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह फसल सौ दिन में तैयार हो जाती है। इसलिए पहले मक्की फिर तोड़िया और इसके बाद काली गेहूं सहित किसान एक साल में तीन फसलें ले सकते हैं। इससे किसानों को बेहतर आमदनी भी होती है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें