फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विज्ञान संकाय की छात्रा अनुष्का 96 फीसदी अंक लेकर स्कूल में प्रथम

विज्ञापन
- अनुशा( 96 फीसदी) बीकेडी
विज्ञापन
पांवटा साहिब के बीकेडी स्कूल देवीनगर का परिणाम रहा शतप्रतिशत
विज्ञापन

विज्ञान संकाय की छात्रा अनुष्का 96 फीसदी अंक लेकर स्कूल में प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। बीकेडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पांवटा साहिब में कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा है। स्कूल प्रबंधन कमेटी ने सभी शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को बधाई दी है।
प्रधानाचार्य यशपाल सिंह सैनी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। स्कूल का परिणाम शतप्रतिशत रहा है। इस वार्षिक परीक्षा में विद्यालय के 75 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे, जिसमें से 59 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी तथा 16 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय में विज्ञान संकाय की छात्रा अनुष्का चौधरी ने 96 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, वाणिज्य संकाय में सृष्टि ने 94 फीसदी अंक तथा कला संकाय से गुंजन ने 93 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य यशपाल सिंह सैनी तथा स्कूल प्रबंधन कमेटी ने सभी शिक्षकों, स्टाफ, अभिभावकों व बच्चों को हार्दिक बधाई दी।
संवाद
...

- अनुशा( 96 फीसदी) बीकेडी

- अनुशा( 96 फीसदी) बीकेडी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें