फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जिला में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने चलाया वाॅल राइटिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीनाहन (सिरमौर)। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश में भाजपा युवा मोर्चा ने वॉल पेंटिंग अभियान शुरू किया है, जिसके जरिए भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एक बार फिर से केंद्र सरकार को समर्थन देने की अपील प्रदेश की जनता से कर रहे हैं। आज भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नाहन में वॉल राइटिंग अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार के 10 साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है और इस दौरान अनेकों उपलब्धियां केंद्र सरकार की रही है जिसका देश की आम जनता को लाभ मिला है।

उन्होंने कहा कि पार्टी और देश की जनता ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी लगन के साथ मिशन में जुटा हुआ है ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को वाॅल राइटिंग का जिम्मा सोपा गया है, उन्होंने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में चारों संसदीय सीटों पर पार्टी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी और सिरमौर जिला से लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को 1 लाख मतों से बढ़त मिलेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें