फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शिलाई में भाजयुमो ने निकाली रैली, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन
शिलाई में सरकार के खिलाफ रैली निकालते भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

शिलाई में भाजयुमो ने निकाली रैली, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

बोले, एसटी कानून लागू न करना राष्ट्रपति और संविधान का अपमान

संवाद न्यूज एजेंसी

शिलाई (सिरमौर)। हाटी आरक्षण बिल लागू न करने को लेकर भाजयुमो ने सोमवार को शिलाई में रैली निकाली। इस दौरान भाजपा और युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन के खिलाफ नारेबाजी की।

पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अभी तक हाटी समुदाय को मिले जनजाति के दर्जे को लागू नहीं किया है। इससे गिरिपार क्षेत्र के हजारों युवाओं को एसटी दर्जे से मिलने वाले लाभ नहीं मिल पाए हैं। एसटी कानून को लागू न करना देश के राष्ट्रपति ही नहीं बल्कि देश के संविधान का भी अपमान है।
विज्ञापन


शिलाई भाजपा मंडल अध्यक्ष इंद्र ठाकुर ने कहा कि उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान हाटी समुदाय की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद एसटी की अधिसूचना जारी हुए चार माह का वक्त बीत चुका है लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार व उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने जनजातीय कानून की फाइल को दबा रखा है। इससे हाटी समुदाय में आक्रोश है।
विज्ञापन


हाटी समुदाय और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहाकि सरकार और उनके मंत्री गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जा न देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसे लेकर अभी शांति पूर्ण तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। यदि समय रहते कानून को लागू नहीं किया तो ये आंदोलन और तेज किया जाएगा।

रैली के बाद एसडीएम शिलाई के माध्यम से राज्यपाल को जनजातीय कानून लागू करवाने के लिए एक ज्ञापन भी भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें