भाजयुमो मंडल इकाई अध्यक्ष संयम गुप्ता ने किया कार्यकारिणी का विस्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारतीय जनता युवा मोर्चा पांवटा इकाई अध्यक्ष संयम गुप्ता ने कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। इसमें राजकुमार सचिव और सूरज मल्होत्रा उपाध्यक्ष बने हैं। इसके अलावा रोहित और दिलशाद प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
भाजयुमो पांवटा साहिब इकाई के अध्यक्ष संयम गुप्ता ने बताया कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से भारतीय जनता युवा मोर्चा, मंडल पांवटा साहिब की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। यह विस्तार वरिष्ठ नेतृत्व से चर्चा एवं मार्गदर्शन के उपरांत किया गया ताकि संगठन को और अधिक सक्रिय, अनुशासित एवं जनसेवा के लिए समर्पित बनाया जा सके।
कार्यकारिणी में सूरज मल्होत्रा को उपाध्यक्ष, राजकुमार को सचिव, रोहित मनाहा व दिलशाद काशमी प्रवक्ता, संदीप कुमार कार्यालय सचिव, दिशांत ग्रोवर को सह कार्यालय सचिव, ध्रुव भरवाल को आईटी सेल प्रभारी, रोहन आईटी सेल सह प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। वहीं, रजत, दिनेश, अभिनव, अजय, नितिन व सतनाम को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है।
भाजयुमो मंडल अध्यक्ष संयम गुप्ता ने कहा कि युवाओं को विभिन्न संगठनात्मक दायित्व सौंपे गए, जिससे मंडल स्तर पर कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके। नवगठित कार्यकारिणी संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं को राष्ट्रनिर्माण से जोड़ने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करेगी।