फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजा शहर

विज्ञापन
नाहन में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा के नेता व कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
-भाजपा ने हिंदू आश्रम से शहीद स्मारक तक निकली यात्रा
विज्ञापन

-डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में वीरवार को नाहन में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हिंदू आश्रम से शुरू हुई यात्रा शहीद स्मारक स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि, नगर पार्षद और आम नागरिक यात्रा में शामिल हुए।
यात्रा के दौरान पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारे लगाए। तिरंगा हाथों में लेकर लोगों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया। युवाओं समेत विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक यात्रा में भाग लिया। तिरंगा यात्रा का आयोजन भाजपा मंडल धारटी नाहन और भाजपा मंडल माता त्रिलोकपुर की ओर से संयुक्त रूप से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना से जोड़ने का महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। आज हमारा दायित्व है कि स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने में योगदान दें।
उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान से देशवासियों के मन में राष्ट्र के प्रति गौरव, सम्मान और समर्पण की भावना मजबूत हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें