फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के आते ही थम गया प्रदेश का विकास : विनय गुप्ता

विज्ञापन
ददाहू में गिरीनदी से नाहन टाऊन उठाऊ पेयजल योजना का अवलोकन करते जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता व
विज्ञापन
कांग्रेस के आते ही थम गया प्रदेश का विकास : विनय गुप्ता
विज्ञापन

भाजपा ने विकास तीर्थ यात्रा अभियान के तहत रेणुका का किया भ्रमण
संवाद न्यूज एजेंंसी
ददाहू (सिरमौर)। सिरमौर भाजपा ने सोमवार को विकास तीर्थ यात्रा अभियान के तहत रेणुकाजी तीर्थ का भ्रमण किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने ददाहू गिरि नदी से नाहन शहर की उठाऊ पेयजल योजना का भी अवलोकन किया।
भाजपा के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता के नेतृत्व में निकाली गई इस विकास यात्रा में केंद्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियों का और पूर्व सरकार के विकास कार्यों का भी अवलोकन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर विनय गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस आते ही यहां का विकास थम गया है। कांग्रेस ने सौ संस्थान बंद करके लोगों के अधिकारों का हनन किया है।
विज्ञापन

ददाहू गिरि नदी से नाहन शहर के लिए 72 करोड़ से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने पूर्व सरकार की बड़ी उपलब्धि करार दिया।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल, बीडीसी अध्यक्ष अनीता शर्मा, रेणुकाजी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर समेत दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें