फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पच्छाद भाजपा की बैठक में पंचायत चुनावों पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। विधायक रीना कश्यप ने कहा कि सराहां सिविल अस्पताल को लेकर वह मुख्यमंत्री से मिलेंगी। ताकि पच्छाद की जनता को समस्या न हो। इसके अलावा अस्पताल में खाली पड़े पदों को भरने की भी मांग रखी जाएगी। रीना कश्यप शनिवार को पच्छाद भाजपा मंडल की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं सेे पंचायत चुनाव के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया। इस मौके पर हिमाचल कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव सिंह भंडारी ने कहा कि इस बैठक में पार्टी की मजबूती को लेकर चर्चा की गई है। पांचों मोर्चा के सभी अध्यक्षों से आग्रह किया गया कि बूथ स्तर पर 15 से 20 कार्यकर्ताओं की अलग-अलग नियुक्ति की जाए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पंचायती राज चुनाव को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि वार्ड सदस्य से जिला परिषद तक के चुनाव में भाजपा समर्थित कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा जीतकर आएं, इसके लिए कार्य किया जाएगा। भाजपा के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन सेवा सप्ताह के रूप में पूरे जिला में मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें