फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ददाहू पंचायत से भाजपा को मिली 659 मतों की भारी लीड

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उम्मीदवार को मिले 331 मत, दोनों केंद्रों पर भाजपा अव्वल, पूर्व सरकार के खोले संस्थानों को बंद करने का खमियाजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र से भले ही भाजपा के ग्राफ में भारी गिरावट आई है, लेकिन ददाहू पंचायत से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप को 659 मतों की लीड मिली है। ददाहू के दोनों मतदान केंद्रो से कांग्रेस के उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी को मात्र 331 मत मिले। ददाहू पंचायत के दोनों मतदान केंद्रो पर 70 फीसदी से अधिक मतदान हुआ, जिसमें 1,342 मत पड़े। इसमेंं से भाजपा को 990, कांग्रेस को 331 और 21 मत नोटा और अन्य उम्मीदवारों के खाते में गए। रेणुका विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की यह लीड पहली मर्तबा और सबसे अधिक है। ददाहू पंचायत से भाजपा को बढ़त मिलने का एक बड़ा कारण कांग्रेस सरकार का भाजपा शासन काल में खोले संस्थानों को बंद करना माना जा रहा है। भाजपा सरकार ने अक्तूबर 2022 में ददाहू में बीडीओ कार्यालय सहित करीब दर्जनभर संस्थाओं के उद्घाटन व लोकार्पण करके क्षेत्र की जनता को सुविधा प्रदान की थी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही उन सभी संस्थाओं की अधिसूचना रद्द करके उन्हें बंद कर दिया गया, जिससे लोगों में रोष था। वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्थानीय विधायक विनय कुमार के आग्रह पर ददाहू में बीडीओ कार्यालय व संगड़ाह में विद्युत मंडल खोलने की दोबारा घोषणा तो कर दी है, लेकिन अधिसूचना को बहाल नहीं किया। इस कारण स्थानीय जनता को फिर से बीडीओ कार्यालय की सौगात अभी तक नहीं मिल पाई है और ग्रामीणों को इस सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है। -संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें